मजदूर सप्लाई के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

मिदनापुर : अन्य राज्यों के ठेकेदारों को लेबर सप्लाई करने के नाम पर मोटी रकम गबन करने के आरोप में तामलुक थाना पुलिस ने छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ‘हैलो पार्टी’ के सदस्य के रूप में जाने जाते हैं और वे तामलुक के अनंतपुर-1 ग्राम पंचायत के चकश्रीकृष्णपुर गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से 5 मोटर बाइक और 10 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। शुक्रवार को उन्हें तामलुक कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक इस समूह के सदस्य मुख्य रूप से अन्य राज्यों में मजदूर सप्लाई करने के नाम पर चक्र चलाते थे। वह फोन पर विभिन्न ठेकेदारों से संपर्क कर उनसे लेबर सप्लाई के नाम पर तरह-तरह के पैसे वसूल करते थे। कभी रेल टिकट के दाम की मांग कर पैसे निकालते थे तो कभी मजदूरों के इलाज के नाम पर तो कभी एडवांस के नाम पर पैसे लेते थे। कथित तौर पर, ठग पुलिस से बचने के लिए दूसरे राज्यों के सिम कार्ड और बैंक खातों का इस्तेमाल करते थे।

इसे भी पढ़ें : STF का दावा, लॉकडाउन के दौरान नसीमुद्दीन ने फैलाया था नेटवर्क

उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले वसीम अहमद नाम के एक ठेकेदार ने पूर्व मिदनापुर जिला पुलिस को ई-मेल के जरिए शिकायत दर्ज कराई थी। उस शिकायत के आधार पर तामलुक थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद गुरुवार रात छापामारी कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान तामलुक एसडीपीओ शाकिब अहमद ने कहा कि बरामद सिम कार्ड का मालिक ओडिशा का रहने वाला है। बैंक खाता भी ओडिशा का है।आरोपियों ने ठेकेदार से करीब 70-80 हजार रुपये भी लूट लिए। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

Fraudmednipore