स्वास्थ्य मेला में इलाज के साथ योजना की जानकारी भी लें : निरल पुरती

संतोष वर्मा

चाइबासा : मंझारी प्रखंड में विधायक निरल पुरती ने स्वास्थ्य मेला में सिर्फ बीमारी का इलाज नहीं कराए, बल्कि सरकार की ओर से दी जाने वाली योजना के बारे भी जानकारी हासिल करें। यह बातें मझगांव विधानसभा के माननीय विधायक श्री निरल पुरती ने मंय्ज्ञ्यलबोझारी प्रखंड में आयोजित स्वास्थ्य मेला को संबोधित करते हुए कहा। विधायक श्री निरल पुरती ने कहा कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के जरिये लोगों की समस्या का सामाधान किये हैं। इसी प्रकार प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला झारखंड के सभी प्रखंड में आयोजित किया जा रहा है। इसमें सिर्फ बीमारी के लिए इलाज ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाये जा रहे स्वास्थ्य योजना के बारे भी जानकारी हासिल करें। जिससे भगवान ना करें आपको और आपके परिवार को कभी जरुरत पड़े तो सरकार से मिलने वाली सभी सुविधा के बारे जानकारी रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें : मन के मनके” पुस्तक का किया गया लोकार्पण

 

झारखंड सरकार में मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना, बीपीएल परिवार के मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्ग सभी के लिए सरकार की ओर से बीमारी में मदद की जाती है। इसकी जानकारी होने के बाद ही उसका लाभ जनता ले सकते हैं। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से चारों ओर विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। मंझारी से चाईबासा जिला मुख्यालय जोड़ने वाली सड़क मरम्मति की मांग किये थे, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। इसका टेंडर प्रक्रिया होने के बाद मरम्मति शुरु कर दिया जायेगा। जिससे चाईबासा से भरभरिया चौक तक सड़क चकाचक होगा। वहीं भरभरिया चौक से मझगांव चौक तक सड़क का मरम्मति हो चुका है। इस प्रकार मझगांव विधानसभा को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली सभी सड़कों में आप बिना हिचकोले खाते हुए आसानी से सफर कर सकते हैं। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख सुशीला बारी, उप प्रमुख दमयंती बिरुवा, योगेन्द्र नाथ बिरुवा, लाला राउत, जवाहर बोयपाई, विजय सिंह बारी, सभी मुखिया, मानकी, मुंडा व वार्ड सदस्य मौजूद थे।