गिरिडीह : बालमुकुन्द स्पंज फैक्ट्री में आईटी का छापा

दस्तावेजों को खंगालने में जुटे अधिकारी

गिरिडीह : गिरिडीह के औद्योगिक क्षेत्र चतरो स्थित बालमुकुन्द स्पंज फैक्ट्री में बुधवार सुबह आईटी की दबिश से हड़कंप मच गया।

फैक्ट्री के साथ-साथ गिरिडीह शहर के बरमसिया स्थित बालमुकुन्द फैक्ट्री के मुख्य कार्यालय में भी आयकर की टीम ने एक साथ सुबह 6 बजे ही दस्तक देकर कागज़ातों को खंगालने में जुट गई।

जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की झारखंड और पश्चिम बंगाल की टीम मिलकर छापामारी कर रही है। टीम ने फैक्ट्री के मुख्य गेट को अंदर से बंद कर दिया है। आईटी की टीम की ओर से कार्रवी को लेकर मीडिया के सामने की जानकारी नहीं दी गई है।

छापेमारी अब भी जारी है। दूसरी तरफ आईटी की रेड से शहर में अटकलों के कयास भी लगाये जा रहे हैं।

 

 

यह भी पढ़ें – झारखंड में डीएमएफटी घोटाले में एक और आईएएस का नाम सामने आया

#गिरिडीह : बालमुकुन्द स्पंज फैक्ट्री में आईटी का छापा