सरकारी लोगों ने की फूलचंद की हत्या : अधीर

कांग्रेस कार्यकर्ता फूलचंद की हत्या : अब तक तीन गिरफ्तार

मुर्शिदाबादः पंचायत चुनाव के लिए नामांकन भरने को लेकर मुर्शिदाबाद जिले के खरग्राम में कांग्रेस कार्यकर्ता की हुई हत्या को केंद्र कर राजनीति तेज हो गयी ह। पार्टी कार्यकर्ता की हत्या के लिए कांग्रेस ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की जमकर आलोचना की।

कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या के मामले में अब तक कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि घटना मेंम अन्य आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है। मुख्य आरोपी रफीक अब भी फरार है।

मृतक के परिवार का दावा है कि गिरफ्तार लोग टीएमसी कार्यकर्ता। शनिवार के बाद रविवार की सुबह भी प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने खरग्राम में जुलूस निकाला। उसके बाद मृत कांग्रेस कार्यकर्ता फूलचंद शेख के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान अधीर ने सीएम ममता बनर्जी की सरकार पर जमकर हल्ला बोला और आरोप लगाया कि फूलचंद को मारने वाले सरकारी लोग थे।

उन्होंने प्रशासन से खरग्राम के निवासियों की सुरक्षा की मांग की। चौधरी ने कहा कि मवेशियों की पूंछ तक काट दी गयी है। यह मध्ययुगीन जुल्म का संकेत है। बच्चों को नहीं पता कि उनके पिता की हत्या कर दी गयी है।

क्या इस क्रूरता की कोई ज़रूरत थी ? पंचायत चुनाव के नाम पर बंगाल के गरीब परिवारों पर क्रूर अत्याचार क्यों ? इसका जवाब कौन देगा ?

उन्होंने कहा कि शनिवार को अस्पताल गया था। देखा कि एक बुजुर्ग महिला का आधा हाथ कटा हुआ था। चौधरी ने कहा कि इस घटना के बाद गांव में तनाव फैला हुआ है इसलिए पुलिस से गांव में सुरक्षा बढ़ाये जाने की मांग की जा रही है। घटना के बाद से गांव के लोग अब भी दहशत में हैं।

पुलिस ने टालमोटल करते हुए अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उनकी शक्ति कम हो गयी है क्योंकि ये सरकार के लोग हैं। गांव के निवासियों को सुरक्षा प्रदान करना प्रशासन का दायित्व है।

इधर, मुर्शिदाबाद के टीएमसी नेता ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी की टिप्पणी का विरोध किया। उनका दावा है कि खरग्राम में आपसी विवाद के कारण फूलचंद की हत्या की गयी है। पुलिस ने घटना में एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

कांदी विधायक और बहरामपुर संगठनात्मक जिला टीएमसी के कार्यवाहक अध्यक्ष अपूर्वा सरकार ने कहा कि घटना गांव की आपसी विवाद के चलते हई है। पारिवारिक झगड़े के चलते फूलचंद की हत्या कर दी गयी।

उन्होंने कहा कि हर कोई किसी न किसी राजनीतिक विचारधारा में विश्वास करता है लेकिन हर हत्या के पीछे राजनीति नहीं होती। इसलिए फूलचंत की हत्या को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए। विधायक ने कहा कि कांग्रेस का जनाधार नहीं है, इसलिए वह इस तरह की दुखद घटना को राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है। अधीर चौधरी को आज कोई नहीं बुलाता है।

उधर, पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शनिवार रात फूलचंद की हत्या के मामले में इमरान शेख नाम के एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। खुफिया सूचना के आधार पर इमरान को मारग्राम में एक मकान से गिरफ्तार किया गया।

बहरामपुर पुलिस जिला अधीक्षक सुरिंदर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य अभियुक्तों को तलाश जारी है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।