राज्यपाल रांची, मुख्यमंत्री दुमका और मंत्री जिलों में फहराएंगे तिरंगा

रांची : गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उप राजधानी दुमका में और मंत्रीगण विभिन्न जिला मुख्यालयों में झंडा फहरायेंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी किया है। साथ ही जिलों के उपायुक्तों, एसएसपी और एसपी को आवश्यक तैयारी का निर्देश दिया है।

ये मंत्री यहां फहरायेंगे :

आलमगरी आलम- पाकुड़

रामेश्रर उरांव- लोहरदगा

सत्यानंद भोक्ता- चतरा

चंपाई सोरेन- सरायकेला-खरसावां

जोबा मांझी- पश्चिमी सिंहभूम, चाइबासा

बन्ना गुप्ता- पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर

बादल- गिरिडीह

मिथिलेश कुमार ठाकुर गढ़वा

हफीजुल हसन- देवघर

बेबी देवी- बोकारो

 

ये भी पढ़ें : श्री सरोवर महादेव मंदिर में रामलीला नृत्य नाटिका 22 को