क्या कार्तिक आर्यन और कृति सैनन ने रचा ली है शादी?

फैंस कंफ्यूज हो गए कि क्या दोनों ने शादी कर ली है।

नई दिल्ली। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की अपकमिंग फिल्म शहजादा (Shehzada) का ट्रेलर हाल ही में लॉन्च कर दिया गया है, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया है।  इस मूवी में कृति सैनन (Kriti Sanon) भी नजर आएंगी।

यह भी पढ़े : एक-दूसरे का हाथ थामे आए नजर Shehnaaz Gill और Guru Randhawa

अब दोनों सितारों ने रिलीज से पहले फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है, इस कड़ी में कार्तिक आर्यन और कृति सैनन जालंधर के लवली यूनिवर्सिटी पहुंच गए, जहां पर दोनों स्टार्स ने फैंस के साथ लोहड़ी सेलिब्रेट किया। कार्तिक ने इस सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस कंफ्यूज हो गए कि क्या दोनों ने शादी कर ली है।

कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक्टर और कृति सैनन का स्वागत किया जाता है। इसके बाद दोनों सितारे परफॉर्मर्स के साथ डांस भी करते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने कैप्शन में लिखा, ‘शहजादा की तरफ से लोहड़ी की लख-लख बधाइयां। पंजाब में मेरी पहली लोहड़ी सेलिब्रेशन’।

इस सेलिब्रेशन वीडियो को देखकर फैंस कंफ्यूज हो गए क्योंकि इसमें कार्तिक आर्यन और कृति सैनन न्यूली मैरिड कपल की तरह लग रहे हैं। अब वीडियो पर फैंस मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसा लग रहा है कि मिस्टर और मिसेज आर्यन शादी के बाद अपने रिश्तेदारों से मिल रहे हैं’। दूसरे ने कमेंट किया, ‘पहले के तीन सेकेंड देखकर मुझे ऐसा लगा कि आप दोनों ने शादी कर ली है’। एक और यूजर ने कमेंट किया, ‘मुझे लगा शादी होने जा रही है’।

बता दें कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कृति सैनन (Kriti Sanon) की ‘शहजादा’ (Kriti Sanon) का निर्देशन रोहित धवन ने किया है। ये अल्लू अर्जुन की फिल्म Ala Vaikunthapurramuloo का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। ‘शहजादा’ में कार्तिक आर्यन और कृति सैनन के अलावा मनीषा कोइराला, रॉनित रॉय, राजपाल यादव और सचिन खेडकर जैसे सितारे नजर आएंगे। बता दें कि ये मूवी सिनेमाघरों में 10 फरवरी, 2023 को दस्तक देगी।

Ala VaikunthapurramulooKartik AaryanKriti SanonShehzada