किसी बंगाली के घर राम की पूजा नहीं देखी: मेयर

न्होंने मीडिया के एक वर्ग पर भी गंभीर आरोप लगाया

कोलकाता, सूत्रकार :  राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठता को लेकर अयोध्या तैयार है। अयोध्या  के साथ ही पूरे देश में प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार हो रहा है। इस बीच शुक्रवार को राज्य के मंत्री और कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीम ने बिना नाम लिए भाजपा को आड़े हाथों लिया है। इसके साथ उन्होंने मीडिया के एक वर्ग पर भी गंभीर आरोप लगाया।

शुक्रवार को निगम के अधिवेशन के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहले धर्म को लेकर कोई प्रचार नहीं होता था लेकिन वर्तमान में मीडिया के एक वर्ग द्वारा धर्म को लेकर प्रचार किया जा रहा है। मेयर ने कहा कि चारों तरफ राम के नाम पर राजनीति हो रही है। मैं एक अल्पसंख्यक समुदाय से हूं। दुर्गा पूजा और काली पूजा में शामिल होता हूं।  लेकिन कोई गलत संदेश नहीं देता हूं।

फिरहाद ने कहा कि कई बंगालियों के घरों में विभिन्न पूजा के दौरान जाता हूं लेकिन किसी के घर में भी राम पूजा नहीं देखी है। लेकिन जो बंगाली नहीं हैं उनके घर में राम की पूजा होती हैं। राम से मुझे कोई परेशानी और दिक्कत नहीं हैं। मैं किसी को मना भी नहीं कर रहा हूं। राम मंदिर का उद्घाटन आप करिए। यह बहुत अच्छी बात है लेकिन राम को लेकर राजनीति न करें।

 

sanctity of Ram templeराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा