हजारीबाग : जंगल से नक्सली का छुपाया रायफल बरामद

विनोद मुंडा उर्फ चंदन जी की निशानदेही पर पुलिस ने रायफल बरामद किया

हजारीबाग : हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र स्थित माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य विनोद मुंडा उर्फ चंदन जी की निशानदेही पर केरेडारी लाजीदाग जंगल से पुलिस ने 303 बोर का रायफल बरामद किया है।

इस संबंध में हजारीबाग सीसीआर डीएसपी नजीर अख्तर ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि केरेडारी थाना कांड संख्या 140/22 के तहत माओवादी के सक्रिय सदस्य अभियुक्त विनोद मुंडा उर्फ चंदन जी को तीन माह पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। इसी दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर जंगल में छुपाया हुआ राइफल और मैगजीन बरामद किया गया।

डीएसपी ने बताया कि विनोद मुंडा 23 साल की उम्र में ही वह भाकपा माओवादी संगठन का दामन थाम लिया था और हाथों में बंदूक पकड़ सक्रिय सदस्य बन गया था।

वह पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए अपने 10 सक्रिय सदस्यों के साथ अवैध हथियार का उपयोग कर रहा था।

वह इलाके में दहशत फैलाने और पुलिस टीम को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य राइफल छुपा कर रखा था। छापेमारी के दौरान एक 303 बोर राइफल, खाली मैगजीन और एक काला रंग का प्लास्टिक बरामद किया गया।

छापेमारी दल में केरेडारी थाना प्रभारी साधनचंद्र गोराई, मिर्जा उरांव, प्रतिनियुक्त सैट-61 के सशस्त्र बल, लालजी बेदिया, कृष्णा पांडे, विपिन कुमार, अशोक कुमार महतो, अशोक कुमार यादव, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं जिला पुलिस की टीम शामिल थी।

 

 

यह भी पढ़ें – आरोपी पीयूष तिवारी आरा से गिरफ्तार

#हजारीबाग : जंगल से नक्सली का छुपाया रायफल बरामद