Jharkhand Weather : 18 और 19 मई को इन जिलों में लू चलेगी

रांची : झारखंड एक बार लू की चपेट में आने वाला है। राज्‍य के कई जिलों में 18 और 19 मई को लू चलेगी। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 15 मई, 2024 को दी। मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। केंद्र के अनुसार 16 मई को आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा। 17 से 19 मई तक आंशिक बादल छाये रहेंगे। मौसम शुष्‍क रहेगा। राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी और दक्षिणी भागों में 20 और 21 मई को कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍के दर्जे की बारिश होने की उम्‍मीद है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद जिले में देखने को मिलेगा। राज्‍य के सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में 18 मई को कहीं-कहीं लू की स्थिति देखी जा सकती है। इसी तरह 19 मई को राज्‍य के सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में कहीं-कहीं लू की स्थिति देखी जा सकती है।

 

ये भी पढ़ें : मनीष सिसौदिया की न्यायिक हिरासत 30 मई तक बढ़ी