हेमंत सोरेन सरकार ने सदन से लिया 6 विधेयक वापस

सूत्रकार, शिखा झा

रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज आखिरी दिन है। गुरुवार को राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने सदन से 6 विधेयक वापस ले लिए। इस दौरान राज्य सरकार ने एक बिल पास करवाया। सरकार ने झारखंड विधानसभा से इटकी ट्यूबरकुलोसिस सेनेटोरियम (भवन का विनियमन) (संशोधन) विधेयक 2023 पारित किया।

 

हेमंत सोरेन सरकार द्वारा वापस लिए गए बिल इस प्रकार हैं।

1.औद्योगिक विवाद (झारखंड संशोधन) विधेयक 2018
2.झारखंड अनुबंध श्रम विनियमन और उन्मूलन (झारखंड संशोधन) विधेयक 2015
3.बिहार औद्योगिक राष्ट्रीय एवं उत्सव अवकाश एवं आकस्मिक अवकाश झारखण्ड संशोधन विधेयक 2015
4.झारखंड दुकान और स्थापना (संशोधन) विधेयक 2018
5.झारखंड श्रम कानून (संशोधन) और विविध प्रावधान अधिनियम विधेयक 2018
6.कारखाना (झारखंड) 2019 का पुनर्निर्माण

 

गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन भी सदन में जमकर हंगामा हुआ। सदन की कार्यवाही सुबह शुरू हुई तो सुचारू रूप से चल रही थी, लेकिन तभी सूरत जिला अदालत द्वारा 2019 में दायर मानहानि के मुकदमे में राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई गई। ध्यानाकर्षण के दौरान पोडैहाट विधायक प्रदीप यादव सदन में सूचना के माध्यम से यह जानकारी दी। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने फैसले को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए वेल में जाकर हंगामा किया।