सेना भूमि घोटाला मामले में गिरफ्तारी के बाद निलंबित हुए IAS छवि रंजन

रांची : राजधानी रांची स्थित सेना कब्जे जमीन और अन्य विवादित जमीनों की खरीद-बिक्री में भ्रष्टाचार करने के आरोपी रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन को सस्पेंड कर दिया गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी आदेश में कहा गया है कि ईडी के द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद आईएएस छवि रंजन को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। इससे पहले शुक्रवार को ईडी के द्वारा सीएस सुखदेव सिंह को छवि रंजन की गिरफ्तारी की अधिकारिक तौर पर जानकारी दी गई थी। इधर छवि रंजन से ईडी छह दिनों तक पूछताछ करेगी। कोर्ट ने इसकी मंजूरी दे दी है। शनिवार को IAS छवि रंजन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस दौरान ईडी की ओर से यह आग्रह किया गया कि छवि रंजन को दस दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की इजाजत दी जाए। लेकिन कोर्ट में सिर्फ छह दिनों की ही रिमांड की इजाजत दी गई। इससे पहले शुक्रवार को छवि रंजन को गिरफ्तार करने के बाद रांची PMLA कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया था जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

 

ये भी पढ़ें : झारखण्ड के दागी IAS