रमजान के पावन महीने में दावते इफ्तार का हुआ आयोजन

इफ्तार पार्टी में रांची, हटिया,मुरी के अधिकारी, रेलवे कर्मचारी भी शामिल

मुरी : मुरी रेलवे प्रांगण में दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस कार्यालय मुरी शाखा के द्वारा रमजान के पावन महीने में दावते इफ्तार का आयोजन किया गया। इस दावते इफ्तार में रेलवे कर्मचारी सहित समाज के कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए। इस मौके पर मेंस कांग्रेस के मंडल समन्वय एन एल कुमार ने कहा कि रमजान का महीना बहुत ही पवित्र होता है और ईद के त्यौहार को आपस में मिलजुल कर मनाएं और समाज को एक अच्छा संदेश दें। इस रमजान महीने में मेल मिलाप से लोगों में काफी खुशी का माहौल रहता है और यह त्योहार भाईचारा का प्रतीक भी है।

 

ये भी पढ़ें : नक्सली भाकपा माओवादीयों के द्वारा 2 दिन बिहार-झारखंड बंद की घोषणा

 

ईद का त्यौहार बहुत ही महत्वपूर्ण त्यौहार है

मेंस कांग्रेस के मुरी शाखा के सचिव पीडी तिवारी ने कहा कि ईद का त्यौहार बहुत ही महत्वपूर्ण त्यौहार है इसको आपस में सौहार्द्र पूर्ण तरीके से मनाएं। यह रमजान का महीना बहुत ही पाक का महीना है इस पावन महीना में अपने आप को कुछ भी गलत करने से बचाएं ।इस आयोजन में मंडल चिकित्सा पदाधिकारी जे कच्छप, ई एन ए के तिवारी, राजकीय रेल थाना के प्रभारी जमादार मुंडा, रविंद्र नाथ महतो, संजीत मिस्त्री, नासिर हुसैन समेत सैकड़ों रेलवे कर्मचारी तथा अन्य समुदाय के लोग भी इस दावते इफ्तार में शामिल हुए। इस दावते इफ्तहार के मौके पर अनेकों प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए गए जिसका लुप्त सभी समुदायों के लोगों ने उठाएं। इस इफ्तार पार्टी में रांची, हटिया समेत मुरी के कई अधिकारी मौजूद थे।