गुमला से नक्सल समर्थक नेहरू मुडा गिरफ्तार

गुमला : गुमला पुलिस ने नक्सल समर्थक नेहरू मुडा को गिरफ्तार किया है। नेहरू मुडा गुमला जिले के ही कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र स्थित मरवा का रहने वाला है। नेहरु मुंडा वर्ष 2021 में आईईडी ब्लास्ट किया था, जिसमें एक सीआरपीएफ जवान का पैर उड़ गया था।आरोपित ने अपने स्वीकरोक्ति में बताया है कि पूर्व में नक्सली घटनाओं में संलिप्ता रहा है। इलाके में उग्रवादियों को राशन पहुंचाने और पुलिस गतिविधि की सूचना पहुंचाने का काम करता था।

ये भी पढ़ें : रांची में होटल में ठहरे लोगों ने तीन कमरों में लगाई आग, प्राथमिकी दर्ज

पुलिस के अनुसार गुमला एसपी के निर्देश पर जिले में उग्रवादियों एवं उग्रवादी समर्थकों की धर-पकड़ के लिये लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सूचना मिल रही थी कि कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र के घोर उग्रवाद प्रभावित मरवा गांव निवासी माओवादी समर्थक नेहरू मुडा मरवा एवं आसपास के क्षेत्रों में भाकपा माओ संगठन का क्षेत्र में समर्थन देने के लिये ग्रामीणों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना पर कुरूमगढ़ थाना पुलिस और कुरूमगढ़ सैट-13 सशस्त्र बल को शामिल कर छापामारी दल का गठन कर किया गया। छापेमारी टीम मरवा गांव में छापामारी कर नेहरू मुडा को गिरफ्तार किया। नेहरू मुडा ने अपने अपराध स्वीकरोक्ति बयान में पूर्व में नक्सली घटनाओं में संलिप्ता को स्वीकार करते हुए क्षेत्र में उग्रवादियों को राशन पहुंचाने, पुलिस गतिविधि की सूचना पहुंचाने की बात स्वीकार की है।