IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ शुभमन गिल का दोहरा शतक

1000 वनडे रन भी किये पूरे

हैदराबादः न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में दोहरा शतक लगाकर भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill Double Century) ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। गिल सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले बैट्समैन बन गये हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ शुभमन गिल ने दोहरा शतक जड़ महान पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे बल्ले से धमाल मचा दिया। उन्होंने 146 गेंदों पर दोहरा शतक लगाया।

शुभमन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 208 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 19 चौके और 9 छक्के लगाये हैं। इसके साथ ही शुभमन गिल ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। शुभमन ने यह कारनामा 23 साल में किया है।

इसे भी पढ़ेंः रोनाल्डो से भी महंगे हो सकते हैं लियोनल मेसी!

आपको बता दें कि इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (186) के नाम थी। सचिन ने यह रिकॉर्ड 1999 में हैदराबाद में ही बनायी थी। अब शुभमन ने 208 रनों की पारी खेलकर सचिन का यह बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में शुभमन गिल ने अपने करियर का 1000 वनडे रन भी पूरे कर लिये। उन्होंने यह मुकाम अपनी 19वीं पारी में हासिल किया है। गिल से पहले विराट कोहली और शिखर धवन ने अपने 1000 वनडे रन 24 इनिंग्स में पूरे किए थे।

CRICETIND vs NZ T20Indian cricketShubman Gill Double Century