बन गया INDIA गठबंधन

चंडीगढ़ में आप और कांग्रेस में गठबंधन

नई दिल्लीः 2024 में लोकसभा का चुनाव होने वाला है। चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही है। एक तरफ बीजेपी की एनडीए है तो दूसरी तरफ india गठबंधन। हालांकि अभी भी इंडिया गठबंधन पूर्ण रूप बन नहीं पाया है। बाते चल रही है। लेकिन इन्हीं सब के बीच चंडीगढ़ में 18 जनवरी को मेयर पद के लिए चुनाव होगा। चुनाव में इंडिया गठबंधन बन गया है। नगर निगम में मेयर पद के लिए होने वाले चुनाव से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन हो गया है। सोमवार को इसकी पुष्टि पूर्व सांसद पवन कुमार बंसल ने की। सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद कांग्रेस को मिलेगा। दोनों पार्टी एक-दूसरे का समर्थन करेंगी।

इसी को लेकर आम आदमी पार्टी की तरफ से राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने इसे लोकसभा चुनाव के पहले सेमीफाइनल करार दे दिया है। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन करते हुए कहा कि चंडीगढ़ का मेयर चुनाव देश की राजनीति की दशा, दिशा बदलने वाला चुनाव है… यह चुनाव 2024 के चुनाव की नींव रखेगा… इस चुनाव में पहली बार INDIA बनाम भाजपा होने जा रहा है…”

चंडीगढ़ निगम में पिछले दो साल से बीजेपी अपना मेयर बनाती आ रही है। इस बार बीजेपी के अलावा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। पिछले दो दिनों से इस बात की अटकलें तेज थीं कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के दौरान विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. का असर दिखाई दे सकता है।

अगर सीटों की बात करें तो चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 पार्षद हैं। फिलहाल बीजेपी के 14, आप के 13, कांग्रेस के 7 और एक पार्षद अकाली दल का है। बीजेपी को एक वोट का समर्थन सांसद किरण खेर का भी है।

aapalliancebjpchandigarh mayor electioncongressELECTIONindia