भारत को बनाना होगा हिंदू राष्ट्र- धीरेंद्र शास्त्री

राजकोट : बाबा बागेश्वर नाम से प्रचलित धीरेंद्र शास्त्री का इन दिनों गुजरात के राजकोट में दिव्य दरबार लगा हुआ है। इस दरबार में हजारों बाबा के समर्थक राज्य के कोने-कोने से पहुंचे हुए हैं। वहीं इस कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री ने एक बार फिर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की अपनी मांग को उठाया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा है कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है। वह देश में धर्मांतरण नहीं होने देंगे।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमारे ग्रंथों को कई बार जलाया गया। हम नफरत करना नहीं जानते, हम तो प्रेम के आदी हैं। हम खुद को गर्व से हिंदुवादी कहते हैं। उन्होंने कहा कि सभी हिंदुओं को ये गर्व महसूस करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत में वीरता की गाथाएं सुनाना बहुत जरूरी है। भगवान राम वीर थे। उन्होंने रावण का नाश किया था। इसके अलावा धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिंदुओं को भी तिलक लगाकर घर से निकलना चाहिए। उन्होंने कहा कि दूसरे धर्म के लोग टोपी पहनकर एक वेशभूषा में घरों से बाहर निकलते हैं। हमें भी भगवान राम की कहानियों को पढ़ना होगा और दूसरों को भी बताना होगा। भगवान राम की कहानियां काफी प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि सभी के अंदर राम हैं, उस राम को अब जगाना होगा।

Bageshwar Bababageshwardhamdhirendra shashtri