भारतीय वाहन उद्योगः नवंबर में वाहनों की रिकॉड खुदरा बिक्री

नंवबर, 2021 के आंकड़े से 26 प्रतिशत अधिक

नई दिल्लीः देश में वाहनों की खुदरा बिक्री में नवंबर माह में जोरदार उछाल आया है। यात्री वाहन, दोपहिया वाहन और वाणिज्यिक वाहनों के पंजीयन में भी विशेष तेजी रही है। वाहन डीलर संघों के महासंघ (फाडा) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नवंबर में वाहनों की कुल खुदरा बिक्री 23,80,465 इकाई रही। यह नंवबर, 2021 के 18,93,647 इकाई के आंकड़े से 26 प्रतिशत अधिक है।

फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा कि नवंबर 2022, भारतीय वाहन उद्योग के इतिहास में सर्वाधिक खुदरा बिक्री वाला महीना बन गया है। इससे पहले मार्च 2020 एक अपवाद था जब खुदरा बिक्री बीएस-4 का स्थान बीएस-6 द्वारा लिए जाने के कारण बढ़ी थी।

इसे भी पढ़ेः Deepika Padukone का Reliance के साथ ग्लोबल पार्टनरशिप डील फाइनल

उन्होंने कहा कि त्योहारी मौसम के खत्म होने और विवाह का मौसम शुरू होने से बिक्री में गति बनी हुई है।

पिछले महीने यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 21 प्रतिशत बढ़कर 3 लाख इकाई के पार पहुंच गई। इसका कारण मॉडलों की बेहतर उपलब्धता, नए वाहन बाजार में आना और ग्रामीण इलाकों से मांग आना है।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने यात्री वाहनों की कुल खुदरा बिक्री 300922 इकाई रही है जो नवंबर 2021 में 2,48,052 इकाई थी। इसी तरह दोपहिया वाहनों का पंजीकरण पिछले महीने 24 प्रतिशत के उछाल के साथ 1847,708 इकाई पर पहुंच गया। यह आंकड़ा नवंबर, 2021 में 14,94,797 इकाई रहा था।

नवंबर में वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री 33 प्रतिशत बढ़कर 79,369 इकाई रही। एक साल पहले समान महीने में यह 59,765 इकाई रही थी। नवंबर, 2022 में तिपहिया और ट्रैक्टर की बिक्री में क्रमश: 81 प्रतिशत और 57 प्रतिशत का उछाल आया।

automobile industry in indiahistory of indian automobile industryindia automobile industryindian auto industry historyवाहनों की रिकॉड खुदरा बिक्री