ईरान ने एक और प्रदर्शनकारी को दी फांसी

सुरक्षा बल के 2 सदस्यों की चाकू मारकर हत्या करने का दोषी

दुबईः ईरान ने विरोध प्रदर्शनों के दौरान कथित अपराधों के लिए हिरासत में लिए गए एक और कैदी को सोमवार को फांसी दे दी। ईरान की समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी। ईरान सरकार द्वारा देश में व्यापक स्तर पर जारी प्रदर्शनों के बीच हिरासत में लिए गए कैदी को फांसी दिए जाने का यह दूसरा मामला है।

ईरान की समाचार एजेंसी के अनुसार, मजीदरेज़ा रहनवार्ड को फांसी दी गई। उसे मशहद में 17 नवंबर को सुरक्षा बल के 2 सदस्यों की चाकू मारकर हत्या करने और 4 अन्य को घायल करने का दोषी ठहराया गया था।

इसे भी पढ़ेः ब्रिटेन-भारत FTA वार्ताः भारत आईं ब्रिटेन की व्यापार मंत्री केमी बादेनोच

ईरान ने इससे पहले गत गुरुवार को देशव्यापी विरोध-प्रदर्शनों के दौरान कथित रूप से किए गए अपराध को लेकर एक कैदी को फांसी दी थी। ईरान द्वारा दिए गए इस तरह के मृत्युदंड का यह पहला मामला था।

ईरान की नैतिकता के आधार पर कार्रवाई करने वाली पुलिस के खिलाफ एक आक्रोश के रूप में शुरू हुआ यह प्रदर्शन 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद से देश के ‘धर्मतंत्र’ के लिए सबसे गंभीर चुनौतियों में से एक बन गया है।

कार्यकर्ताओं ने आगाह किया है कि निकट भविष्य में अन्य लोगों को भी मृत्युदंड दिया जा सकता है। प्रदर्शनों में शामिल होने पर अब तक करीब 12 लोगों को मौत की सजा सुनाई जा चुकी है।

iran newsiran olay