रांची पहुंचे ईशान किशन, हुआ जोरदार स्वागत

रांची: भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन सोमवार को रांची पहुंचे। रांची में अपने लोकल बॉय का फैंन्स ने जोरदार स्वागत किया।

उन्होंने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और मीडिया के सवालों का जवाब भी दिया। उनसे जब बिहार,झारखंड के लोकल खिलाड़ियों को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने उभरते हुए लोकल खिलाड़ियों की तारीफ की।

उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी प्रतिभाशाली हैं, और सभी अच्छा खेल रहे हैं।
वहीं जब रांची में होने वाले टी-20 मैच के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मौका मिला तो जरूर खेलेंगे।

वहीं उन्होंने फैंन्स के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। ईशान 13 दिसंबर से होने वाले झारखंड और केरल के बीच रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में हिस्सा लेने के लिए रांची पहुंचे हैं। मुकाबला रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा।

आखिरी बार ईशान ने जब जेएससीए में खेला था, तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार 93 रनों की पारी खेली थी।

ईशान का फार्म हाल के दिनों में काफी अच्छा है। अपने आखिरी वनडे मैच में ईशान ने बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था। इसके साथ ही वो सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए।

 

यह भी पढे़ं – सीए सुमन कुमार की डिस्चार्ज अर्जी पर फैसला सुरक्षित

 

#रांची पहुंचे ईशान किशनजोरदार स्वागत