जमशेदपुर हिंसाः पुलिस हिरासत में बीजेपी नेता अभय सिंह

जमशेदपुर में दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद भड़की हिंसा के मामले में पुलिस ने बीजेपी नेता अभय सिंह को हिरासत में लिया है।

जमशेदपुर : जमशेदपुर में दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद भड़की हिंसा के मामले में पुलिस ने बीजेपी नेता अभय सिंह को हिरासत में लिया है। पुलिस सोमवार को उसे गिरफ्तार कर विष्टुपुर थाने ले गई। पुलिस ने इस मामले में अब तक 60 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद मीडिया से रूबरू हुए विधायक सरयू राय। आस-पड़ोस में शांति बनाए रखने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स ने जमशेदपुर में झंडा लेकर मार्च किया है। बता दें कि घटना को लेकर भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा था कि मंत्री बन्ना गुप्ता के क्षेत्र में इस प्रकार की घटना होना दुर्भाग्य है। लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सबसे बड़ा हमला आज पूरें जमशेदपुर में हो रहा है। मगर मंत्री जी चुप और अपराधी मस्त की भूमिका में सड़कों-चौराहे पर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री को अविलंब इस्तीफा देना चाहिए। जनता कभी भी मंत्री को इस मामले में माफ नहीं करेगी।

 

ये भी पढ़ें : जमशेदपुर में बिगड़ा माहौल, पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू

 

क्या है पूरा मामला : 

जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 3 स्थित चौक पर बंधे रामनवमी के झंडे पर असामाजिक तत्वों ने प्रतिबंधित मांस बांधकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी। इसकी सूचना पाकर शनिवार रात हिंदू संगठन के लोग एकजुट हो गए थे और चौक के पास धरने पर बैठ गए। हिंदू संगठन के लोग जय श्री राम के नारे लगाने लगे। इधर कदमा पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया पर लोग समझने को तैयार नहीं हुए थे। माहौल देख मौके पर क्यूआरटी को तैनात किया गया था। 

 

जमशेदपुर हिंसाबीजेपी नेता अभय सिंहमंत्री बन्ना गुप्ता