झारखंड को मिली अंतरराष्ट्रीय हॉकी वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी

रांची : देश में पहली बार हो रहे वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का जिम्मा झारखंड को मिला है। एशिया हॉकी महासंघ ने इसका शेड्यूल जारी किया है। प्रतियोगिता का पहला मैच 27 अक्टूबर को जापान और मलेशिया के बीच खेला जाएगा जबकि भारत का पहला मुकाबला 27 अक्टूबर को ही रात 8.30 बजे से थाइलैंड के साथ होगा। झारखंड सरकार और हाॅकी झारखंड ने खेल प्रेमियों के लिए फ्री इंट्री की घोषणा की थी। इस इंटरनेशनल ट्रॉफी में झारखंड की चार खिलाड़ी भी भारतीय दल का हिस्सा हैं। इनमें निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, ब्यूटी डुंगडुंग व संगीता कुमारी शामिल हैं। सभी मैच रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में सभी मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में एशिया की टाॅप छह टीमें मेजबान भारत के साथ जापान, चीन, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड भाग ले रही हैं। प्रत्येक दिन तीन मुकाबले खेले जाने हैं।

ये भी पढ़ें : बोकाराे सेक्टर 12 में भरभरा कर ढही आवासीय ब्लॉक की सीढ़ी, 21 लोगों का रेस्क्यू