झारखंड सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप

रांची : राजधानी रांची के प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा के मुख्य संचेतक डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई के द्वारा एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया गया। इस संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से वर्तमान राज्य सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने की बात कही। वही वर्तमान के 10 सालों में राष्ट्रीय जन सरोकार के मुद्दों पर केंद्र सरकार के पहल से देश में विकास की गति को नया आयाम मिलने की बात कही। भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कहा कि झारखंड में लव जिहाद एवं लैंड जिहाद के माध्यम से झारखंड की संस्कृति को बदलने के लिए संगठित रूप से प्रयास किया जा रहा है। वही घुसपैठियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है और यह सब झारखंड में इंडि गठबंधन के संरक्षण में हो रहा है वही झारखंड का विकास वर्तमान केंद्र सरकार के सशक्त प्रयास और पहल से लगातार किया गया है। चाहे वह सड़क के क्षेत्र में हो या फिर रेलवे के क्षेत्र में. झारखंड में हम एनडीए गठबंधन भ्रष्टाचार के मुद्दों पर चुनाव में गए और जनता के बीच झारखंड के वर्तमान सरकार के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को स्पष्ट रूप से दर्शाया।

ये भी पढ़ें : काउंटिंग से पहले पंडरा बाजार समिति में हड़कंप, स्ट्रांग रूम के पास विशेष सफाई अभियान