झारखण्ड सरकार फैसला, झारखंड के लोगों को 1 रुपया किलो मिलेगी चने की दाल

रांची : झारखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के लोगों को अब एक रुपया किलो की दर से चने की दाल मिलेगी। हेमंत सोरेन की कैबिनेट ने भी इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 11 अगस्त को रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में हुई कैबिनेट की बैठक में इस आशय का फैसला लिया गया। कैबिनेट ने सभी राशन कार्डधारकों को 1 रुपया प्रति किलो की दर से दाल देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इतना ही नहीं, पथ परिवहन निगम के जो कर्मचारी बिहार से झारखंड आये थे, उन सभी को सरकारी कर्मियों के रूप झारखंड में समायोजित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी। झारखंड कैबिनेट की बैठक में आज 30 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी।

 

ये भी पढ़ें : अभिनेत्री से नेत्री बनी जया प्रदा को 6 महीने की जेल