Jharkhand होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने अपर मुख्य सचिव को लिखा पत्र

रांची : झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन ने झारखंड पुलिस के आरक्षी की तरह वेतन और अन्य भत्ता होमगार्ड जवानों को देने की मांग की है। इस संबंध में बुधवार को एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। साथ ही इसकी प्रतिलिपि झारखंड गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्नि शमन सेवा मुख्यालय के महानिदेशक सह महासमादेष्टा को भी दी है। लिखे गए पत्र में कहा गया है कि वर्तमान में होमगार्ड जवानों को इस महंगाई के दौर में मात्र 500 प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय का भुगतान किया जाता है।

ये भी पढ़ें : सड़क पार कर रहे युवक को बाइक से मारी टक्कर, मौत

जबकि पड़ोसी राज्य बिहार में सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा न्यायादेश के आलोक में बिहार राज्य के होमगार्ड जवानों को पुलिस आरक्षी के समतुल्य न्यूनतम वेतन एवं अन्य भत्ते के बराबर सामान्य कार्य का समान वेतन का लाभ दिया जा रहा है। पत्र में कहा गया है कि झारखंड उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा पारित न्यायादेश के आलोक में झारखंड राज्य के होमगार्ड जवानों को पुलिस आरक्षी के समतुल्य न्यूनतम वेतन एवं अन्य भत्ते के बराबर समान कार्य का समान वेतन का लाभ जल्द लागू करने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाए।