13वीं जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के सेमीफइनल में झारखण्ड

रांची : झारखंड की महिला हॉकी टीम ने 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बना ली. बता दे कि क्वार्टर फाइनल में झारखंड ने मिजोरम को पेनाल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया. गौरतलब है कि 27 जून से 7 जुलाई के बीच ओडिशा के राउरकेला में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप झारखंड का अब तक का पदर्शन शानदार रहा. क्वार्टर फाइनल में तय समय तक झारखंड और मिजोरम में से कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी. पेनाल्टी शूटआउट से मैच का परिणाम निकला. क्वार्टर फाइनल में पेनाल्टी शूटआउट में झारखंड ने 3 गोल दागे वहीं मिजोरम की टीम केवल 2 गोल ही कर सकी. झारखंड की ओर से रजनी केरकेट्टा, निशा मिंज और निक्की कुल्लू ने गोल किया. वहीं, बिनिमां धान और प्रमोदनी लकड़ा गोल नहीं कर सकीं. गौरतलब है कि हालिया घरेलु टूर्नामेंट में झारखंड की महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. झारखंड लड़कियां कई मजबूत टीमों को हराने में कामयाब रही हैं. झारखंड में महिला हॉकी के उठते कद का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि निकी प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी जैसी कई खिलाड़ी टीम इंडिया की महत्वपूर्ण सदस्य हैं.

 

ये भी पढ़ें :  एक परिवार के 5 सदस्यों का शव बरामद