फिल्म निर्माण के क्षेत्र में झारखंड लहरा रहा अपना परचम

फिल्म ‘चिल्लर गैंग’ को UA सर्टिफिकेट जारी किया है।

शिखा झा

चाईबासा :  झारखंड का वर्तमान जितना चमक रहा है, भविष्य उससे कहीं बेहतर दिख रहा है। आज झारखण्डी हर क्षेत्रों में सफलता के झंडे गाड़ रहे हैं। चाहे खेल का मैदान हो या फिर अध्ययन-अध्यापन का, शिक्षा-चिकित्सा अथवा प्रशासनिक क्षेत्रों में कामयाबी का हो या फिर फिल्म जगत में हो। हर क्षेत्र में इनकी बदौलत प्रदेश का नाम दुनिया में बुलंदियां छू रहा है। बता दे कि झारखण्ड के चाईबासा निवासी बॉलीवुड निर्माता निर्देशक तरुण मुहम्मद की फिल्म को UA सर्टिफिकेट मिल गया है। भारत सरकार के केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड, मुम्बई ने DMW क्रिएटर, मुम्बई के बैनर तले निर्मित बॉलीवुड फिल्म ‘चिल्लर गैंग’ को UA सर्टिफिकेट जारी किया है। इस फिल्म के निर्माता द्रोण राम नारायण, सह निर्माता तरुण मुहम्मद, राम नारायण चीता, लेखक व निर्देशक तरुण मुहम्मद हैं। DOP मनीष पंडित, कोरियोग्राफर स्व0 महादेवन, विनोद चक्रवर्ती तथा मुकेश साराशर, संगीत निर्देशक द्रोण, गीतकार अनूप सिंह, सीटू जयपुरी, अमिताभ पुन्नर, गायक मशहूर बॉलीवुड सिंगर शाहिद माल्या, नितिन रायकवार, अनिल विश्वकर्मा, अनोङ्ग सिंपो, शिखा माथुर, अक्षिता दीक्षित और द्रोण हैं।

 

फिल्म के प्रोडूसर हैं शिव कुमार राजपूत। इस फिल्म के विभिन्न किरदारों में नज़र आएंगे मास्टर निखिल राज, युवराज भडाना, कोमल पाराशर, आरुष ,आदित्य, गोल्डी मेहता, सागर चंडीला, अनिल कपासिया, क्रिक तंवर, रवि पुजारी, अनीस खान, अजिता झा, नीलम दहिया, महेश गहलोत, कौशल किशोर, तन्मय कपूर, रोहताश सैनी, राहुल, शाह नवाज़, अमित यादव, प्रशांत प्रशांत पुंडीर और श्याम राम नारायण। फिल्म की कहानी मुंबई की झोपड़पट्टियों में रहने वाले सात नाबालिग बच्चों के इर्द गिर्द घूमती है। ये गरीब नासमझ बच्चे शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के खिलाफ थाने में शिकायत करते हैं, लेकिन पुलिस इनकी शिकायत को संजीदगी से नहीं लेते। इस पर क्रुद्ध होकर वे अपना एक गैंग बनाते हैं, जिसे चिल्लर गैंग के नाम से जाना जाता है। इनका उद्देश्य समाज से भ्रष्टाचार, अपहरण, आतंकवाद, हत्या जैसे संगीन अपराधों को जड़ से खत्म करना है। इस फिल्म की शूटिंग मुंबई, फरीदाबाद, गुरुग्राम तथा दिल्ली में हुई है। चाईबासा निवासी बॉलीवुड निर्माता निर्देशक तरुण मुहम्मद की यह फ़िल्म जुलाई 2023 में भारत के सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी।