एक और बड़े हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी को झारखंड तैयार

रांची : झारखंड के इतिहास में अभी 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक पहली बार अंतर्राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आगामी जनवरी माह में एक और अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें से प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली टीम सीधे ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेगी।

ये भी पढ़ें : लोहरदगा में Run for Unity में उमड़ी युवाओं की भीड़

अब इस सप्ताह हॉकी झारखंड के इतिहास में एक नया इतिहास जुड़ने जा रहे हैं। पहली बार झारखंड में इस सप्ताह तीन नवंबर को हॉकी इंडिया की वार्षिक आम सभा आयोजित की जा रही है, जिसमें पूरे भारत के 28 राज्यों के अध्यक्ष, महासचिव और हॉकी इंडिया के एक्टिव पदाधिकारी सहित कुल 84 हॉकी के प्रशासक भाग लेंगे। यह जानकारी हॉकी झारखंड की ओर से दी गई है और कहा गया कि बीते 10 सालों में हॉकी झारखंड ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं.। झारखंड के सुदूर भारतीय सिमडेगा, खूंटी जैसे जिले में राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन करने के बाद झारखंड की राजधानी रांची में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।