पुटिदा से केलेंडे चाईबासा बायपास रोड निर्माण कार्य का झारखंड पुनरूत्थान अभियान विरोध करती हैः शनि

चाईबासा : पुटिदा से केलेंडे चाईबासा बायपास रोड निर्माण कार्य का झारखंड पुनरूत्थान अभियान विरोध करती है। यह बातें झारखंड पुनरूत्थान अभियान के संयोजक सन्नी सिंकु ने सरजोमगुटु,चाईबासा में आयोजित एक आवश्यक बैठक में कहा है। दो दिन पूर्व उपायुक्त और आरक्षी अधीक्षक के संयुक्त तत्वावधान में जिला समाहरणालय में आहूत बैठक करने के बाद बायपास सड़क निर्माण करने के लिए जल्द भूमि अधिग्रहण करने संबंधी पदाधिकारियों को निर्देश जारी की गई है। सन्नी सिंकु ने आगे कहा है प.सिंहभूम जिला में पदस्थापित सक्षम पदाधिकारी भू अर्जन से सबंधित कार्य को किसी भी गांव में ग्राम सभा से बिना सहमति लिए ही धडेल्ले से कर रहें है,जो आपत्ति जनक है। चाहे राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण करने वाले कोई भी एजेंसी ,ही क्यों न हो। जबकि पश्चिम सिंहभूम कोल्हान अनुसूचित जिला है। यहां सामाजिक,पारंपरिक मानकी मुंडा व्यवस्था प्रवृत्त है। पेसा कानून लागू है। अनुसूचित क्षेत्र और जिला में प्रशासन और नियंत्रण का मामला सामान्य क्षेत्र से विलग है। जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। जब पारंपरिक ग्रामसभा को मान्य माना गया है। यहां केंद्र या राज्य प्रायोजित परियोजना का क्रियान्वयन के लिए ग्राम सभा का सहमति अवश्य है। लेकिन प.सिंहभूम जिला में जिला प्रशासन ग्राम सभा की सहमति को आवश्यक नहीं समझती है।बैठक में झारखंड पुनरूत्थान अभियान के संयोजक अमृत मांझी,सुमंत सिंकु,नारायण पूर्ति,महेंद्र जामुदा और अन्य उपस्थित थे।

 

ये भी पढ़ें : Cabinet Meeting: कैबिनेट की बैठक में 2 दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

breaking jharkhand newschaibasa newsHindi Newsjharkhand newslatest news of jharkhand