तीन दिवसीय झारखंड प्रवास पर रांची पहुंचे डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी

रांची, शिखा झा

झारखंड में तीन दिवसीय सांगठनिक प्रवास के तहत शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी सर्विस विमान से देर शाम रांची पहुंचे। डॉ. वाजपेयी शनिवार को रांची से पूर्वी सिंहभूम जिले के प्रवास पर रवाना होंगे। प्रदेश महासचिव डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि वाजपेयी पूर्वी सिंहभूम जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों बहरागोड़ा, घाटशिला, जमशेदपुर पूर्व, जमशेदपुर पश्चिम, जुगसलाई और पोटका में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा करेंगे। वाजपेयी रात्रि विश्राम जमशेदपुर में ही करेंगे। प्रदेश प्रभारी रविवार को जमशेदपुर से रांची पहुंचेंगे। रांची में वे विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के साथ ही कांके विधानसभा क्षेत्र के बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा करेंगे। डॉ वर्मा ने बताया कि श्री वाजपेई 18मार्च को जमशेदपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 19मार्च की सुबह प्रदेश प्रभारी जमशेदपुर से चलकर रांची पहुंचेंगे।रांची में वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ कांके विधानसभा क्षेत्र के बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा करेंगे।

 

यह भी पढ़ें: जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती पहुंचे रांची…..