झारखंड के डेविड मुंडा अंडर 18 एशियन रग्बी चैंपियनशिप के लिए रवाना

रांची : एशियन रग्बी चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को झारखंड के डेविड मुंडा दिल्ली से चाइनीज ताइपे के लिए रवाना होंगे। डेविड मुंडा को भारतीय टीम शामिल किए जाने पर झारखंड रग्बी एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु जलान, वरीय उपाध्यक्ष केके सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता सहित संघ के अन्य सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

ये भी पढ़ें : पुस्तक, ‘मेघनाथ और बीजू टोप्पो- फिल्ममेकर्स फ्रोम झारखंड’ का विमोचन महादेव टोप्पो द्वारा किया गया

झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव हेजाज असदक ने गुरुवार को बताया कि अंडर 18 एशियन रग्बी चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए झारखंड के डेविड मुंडा आज दिल्ली से चाइनीज ताइपे के लिए भारतीय टीम के साथ रवाना होंगे। भुवनेश्वर में डेविड ने एक माह का कैंप सफलतापूर्वक पूरा किया। इसके बाद उनका चयन भारतीय रग्बी टीम में किया गया। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी काठमांडू में आयोजित अंडर 18 एशियन रग्बी चैंपियनशिप में डेविड मुंडा को भारतीय रग्बी टीम में शामिल किया गया था।