शक्‍ति प्रदर्शन की तैयारी में झामुमो

मोरहाबादी में जुटने लगे नेता व कार्यकर्ता

रांची : मोरहाबादी मैदान में झारखंड के विभिन्न जिलों से झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं का आने का सिलसिला शुरू हो गया है।

करीब दो हजार की संख्या में कार्यकर्ता शिबू सोरेन के आवास के बाहर जमा हो चुके हैं। इसके अलावा देर शाम से कल सुबह तक भारी संख्या में पूरे राज्य से कार्यकर्ताओं के रांची पहुंचने की संभावना है।

मालूम हो कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कल ईडी कार्यालय में उपस्थित होना है। इसको लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा शक्ति प्रदर्शन करना चाहती है, मगर शहर में जो पोस्टर लगाए गए हैं, उसमें झामुमो कार्यकर्ताओं के रांची पहुंचने का कारण कुछ और बताया गया है।

पोस्टर में लिखा गया है क‍ि 1932 का खतियान आधारित स्थानीय नीति, ओबीसी आरक्षण बढ़ाए जाने का प्रस्ताव विधानसभा से पास होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करने के लिए यह महाजुटान हो रहा है।

 

#शक्‍ति प्रदर्शन की तैयारी में झामुमो