21 अप्रैल को रांची में झामुमो की महारैली

रांची : लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर झामुमो विधायक दल की बैठक शुक्रवार को सीएम आवास में हुई. सुबह 11 बजे शुरू हुई ये बैठक करीब पांच घंटे तक चली. बैठक में पार्टी ने चुनाव के मद्देनजर रणनीतियों पर चर्चा की. इस दौरान विधायकों को कार्य सौंपे गये. निर्णय लिया गया कि 21 अप्रैल को रांची के प्रभाततारा मैदान में महारैली का आयोजन किया जायेगा. बैठक के बाद एक सवाल के जवाब में राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा कि कल्पना सोरेन गांडेय उपचुनाव जरूर लड़ेंगी. विधायकों और सांसदों की बैठक में झामुमो ने महारैली की रूपरेखा भी तय की. यह मेगा रैली 21 अप्रैल को रांची के प्रभाततारा मैदान में आयोजित की जायेगी. इसी रैली के माध्यम से हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में निकाली गई न्याय यात्रा का समापन भी होगा. साथ ही इस रैली के जरिए केंद्र की तानाशाह सरकार को संदेश दिया जाएगा. झामुमो विधायकों और सांसदों की बैठक के बाद जब राज्यसभा सांसद महुआ माजी से पूछा गया कि क्या कल्पना सोरेन गांडेय उपचुनाव लड़ेंगी? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह गांडेय विधानसभा सीट से उपचुनाव जरूर लड़ेंगी.

 

ये भी पढ़ें : टाटा स्टील कंपनी में हादसा, गर्म लोहे की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत