सचिवालय घेराव के दौरान पत्रकार घायल

रांची : सचिवालय घेराव कार्यक्रम में प्रशासन और भाजपा के नेता पूरी तरह से आमने-सामने हो गए हैं। दोनों धुर्वा के गोलचक्कर के पास डटे हुए रहे। एक तरफ तो जहां भाजपा के कार्यकर्ता बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ उन पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। इसी दौरान कई लोग घायल हुए हैं। घायल होने वालों में एक पत्रकार भी शामिल हैं। उनके सिर में गंभीर चोट लगी और वह लहूलुहान हो गए हैं। फिलहाल वह प्राथमिक उपचार के लिए गये हैं। सूत्रों के अनुशार उनके सिर में दस स्टिचेस लगी है।  घायल पत्रकार मुकेश इंडिया टीवी के रिपोर्टर हैं। बता दे की अभी भी वाटर कैनन पानी से लगातार पानी की बौछार की जा रही है। इस दौरान कुछ लोगों की तरफ से पत्थराबाजी भी की जा रही थी। कार्यकर्ता अभी भी डटे हुए हैं। वह इस प्रयास में है कि वह प्रोजेक्ट भवन की ओर आगे बढ़ कर ही रहेंगे।बता दे की लाठीचार्ज के दौरान कई लोग घायल भी हुए हैं। हालांकि प्रभात तारा मैदान के पास एंबुलेंस की सुविधा भी तैनात की गई है। फिलहाल भाजपा कार्यकर्ता और जिला प्रशासन आमने-सामने हैं। एक तरफ जहां प्रशासन पूरी मुस्तैदी से भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास कर रही है। कार्यकर्ता पूरे जोश में दिख रहे हैं। वह कह रहे हैं कि चाहे प्रशासन कुछ भी कर ले वह किसी से डरने वाले नहीं है। भाजपाई बैरेकेडिंग पर चढ़कर हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें : सचिवालय का घेराव करने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी व पानी की बौछार