कलयुग के दानव पिता ने किया बेटी का रेप…

नाबालिग से चाकू की नोंक पर दुष्कर्म किया

रांची, शिखा झा

बरियातू थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग से चाकू की नोंक पर दुष्कर्म किया गया है। इस घटना को उसके ही पिता ने अंजाम दिया है। घटना बुधवार रात की है। नाबालिग बरियातू के ही एक स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ती है। बरियातू पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पिता का अपनी पत्नी से अक्सर झगड़ा होता रहता था। बुधवार की रात भी वह अपनी पत्नी के साथ घर आया और दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। पहले तो उसने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। बचने के लिए पत्नी पास के एक परिचित के यहां सोने चली गई। इस दौरान नाबालिग बेटी घर पर थी। आधी रात को आरोपी उठा और कमरे में सो रही बेटी से दुराचार करने लगा। इसका नाबालिग ने विरोध किया तो इसके बाद आरोपी किचन से चाकू लाकर उसकी गर्दन पर रख दिया। कहा कि शोर मचाया तो जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की शिकार नाबालिग भागकर अपनी मां के पास पहुंची और पिता के गलत काम के बारे में बताया। इसके बाद स्थानीय लोगों की पहल पर मामले की जानकारी बरियातू पुलिस को दी गई। बरियातू पुलिस ने मामले में अविलंब फरार होने की तैयारी कर रहे आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग लड़की का मेडिकल परीक्षण भी कराया है। बरियातू पुलिस के अनुसार मामले में नाबालिग के बयान पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गयी है।

 

यह भी पढ़ें : बीजेपी की मांग, IAS राजीव अरुण एक्का को किया जाए बर्खास्त