खूंटी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे

खूंटी : भगवान बिरसा मुंडा की जंयती के अवसर पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को खूंटी स्थित उलिहातु पहुंचीं। जहां राष्ट्रपति ने बिरसा मुंडा के जन्मस्थल पर बने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस दौरान झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस, सीएम हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी मौजूद रहें। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिरसा मुंडा के परिजनों से भी मुलाकात की। जिसके बाद राष्ट्रपति रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गयी।

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उलिहातु आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। सुरक्षा के मद्देनजर उलिहातु के आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पारा मिलिट्री फोर्स एवं जिला बल के जवान तैनात किये गये थे।

 

यह भी पढ़ें- स्थापना दिवस के विज्ञापन में राज्यपाल की फोटो नहीं, भड़की भाजपा

#खूंटी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण