किरीटेश्वरी गांव को मिला भारत के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन पुरस्कार

सीएम ममता ने दी शुभकमनाएं

कोलकाता : बंगाल की कमान संभालने के बाद से ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में पर्यटन की बाढ़ ला दी है। गंगा नदी के सुंकरीकरण से लेकर पहाड़ों में अधिक होम स्टे को प्रोत्साहित करने तक, उन्होंने कई पहल की हैं। अब पर्यटन के क्षेत्र में बंगाल के ताज में एक और पंख जुड़ गया है। मुर्शिदाबाद के किरीटेश्वरी गांव को पर्यटन के क्षेत्र में भारत के सर्वश्रेष्ठ गांव के रूप में मान्यता दी गई।

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा मुर्शिदाबाद के इस गांव को पर्यटन के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ गांव के रूप में चुना गया है। पर्यटन के क्षेत्र में यह बंगाल के लिए बड़ी पहचान है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी एक्स हैंडल पर राज्य की जनता को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी हैं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के किरीटेश्वरी गांव को केंद्र द्वारा देश के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के रूप में चुना गया है। उन्होंने बताया कि गांव ने यह सम्मान हासिल करने के लिए 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से प्राप्त 795 आवेदनों को पीछे छोड़ दिया।

सीएम ने कहा कि यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में किरीटेश्वरी को पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भारत के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के रूप में चुना गया है। यह चयन सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता 2023 में हुआ है। 31 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों से 795 आवेदन प्राप्त हुए।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रालय 27 सितंबर को नई दिल्ली में एक समारोह में पुरस्कार देगा। मैं गांव के लोगों को बधाई देती हूं। जय बांग्ला। अपनी प्राकृतिक सुंदरता के अलावा, गांव का बड़ा आकर्षण किरीटेश्वरी मंदिर है, जिसे 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है।

#मुख्यमंत्री ममता बनर्जीChief Minister Mamta BanerjeeState Chief Minister Mamta BanerjeeUnion Ministry of Tourismकेंद्रीय पर्यटन मंत्रालय