दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो का द्वादश श्राद्ध कर्म आज

श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित झारखंड के कई मंत्री और विधायक पहुंचेंगे।

रांची : झारखंड के दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो का आज द्वादश श्राद्ध कर्म हैं। श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित झारखंड के कई मंत्री और विधायक पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर एक बजे हेलिकॉप्टर से पहुचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन के लिए सिमराकुल्ही में हेलीपैड का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सुरक्षा के मद्देनजर पहले ही तैयारियों को जायला लिया गया है। श्राद्धकर्म में भारी भीड़ होने की संभावना जताई जा रही है। बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, हजारीबाग, रांची सहित अन्य जिले से भी लोग श्राद्ध में शामिल होने पहुंच रहे हैं। अनुमान लगाई जा रही है कि इसमें लगभग 50 हजार लोग शामिल हो सकते हैं।इ लाके में आपात स्थिति ना हो, जाम ना हो और इतने लोगों की संख्या आसानी से आकर श्राद्ध में शामिल होकर लौट सके इसकी व्यवस्था की जा रही है। श्राद्धकर्म में शामिल होने वाले लोगों के लिए पंडाल, आवागमन का रुट, हैलीपेड स्थल, पार्किंग व्यवस्था आदि का इंतजाम किया जा चुका है।

 

ये भी पढ़ें : जहरीली शराब से मरने वालों के परिजनों को बिहार सरकार देगा मुआवजा,4 महीने पुराने बयान से पलटे नीतीश कुमार

 

breaking jharkhand newshemant soren jharkhand newsjagarnath mahtoJAGARNATHMAHTO