Lok Sabha Election: बोले जयराम रमेश, 2024 के लिए कांग्रेस बने विपक्षी गठबंधन का आधार

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

पुलवामा (जम्मू-कश्मी): साल 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में जो भारत जोड़ो यात्रा चल रही है।

इस यात्रा को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, सभी तपस्वी श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 2 के उपदेश जो कि श्री कृष्ण भगवान ने अर्जुन को दिया था। यह उनके (राहुल गांधी) मन में रहता है। इसमें है कि अर्जुन तुम्हें काम करना है। इसका नतीजा नहीं देखना।

कांग्रेस नेता ने कहा,  हमारा काम भारत जोड़ो यात्रा निकालने का है। इसके बाद क्या होगा देखा जाएगा। कितनी सीटें आएंगी यह सब आप लोगों को देखना है।

इसे भी पढ़ेंः  Karnataka Election: कर्नाटक में गृहमंत्री अमित शाह ने किया रोड शो

कांग्रेस नेता ने कहा कि 2024 के आम चुनावों में बीजेपी का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को विपक्षी गठबंधन का आधार होना चाहिए। इसके बिना कोई भी गठबंधन प्रासंगिक नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि उनके विचार से कांग्रेस को 2029 के आम चुनाव में हर राज्य में अपने दम पर लड़ने की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की देश में व्याप्त राजनीतिक तानाशाही को चिह्नित करना है।

शनिवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपुरा से फिर शुरू हुई। इसमें राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी और जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती शामिल हुईं।

बता दें, कांग्रेस नेतता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा पिछले साल 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई। इसका समापन राहुल गांधी श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और 30 जनवरी को शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में रैली को संबोधित करने के बाद करेंगे।

bharat jodo yatraJairam Rameshlok sabha election 2024rahul gandhi