माध्यमिक के नतीजे आज

मार्कशीट और सर्टिफिकेट मिलेंगे स्कूल से

कोलकाता: पश्चिम बंगाल बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट 2023 का इंतजार कर रहे करीब 7 लाख स्टूडेंट्स के लिए आज यानी शुक्रवार का दिन निर्णायक होने जा रहा है। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबीबीएसई ) द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए आयोजित माध्यमिक (कक्षा 10) की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी।

बोर्ड द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक (डब्ल्यूबीबीएसई ) 10वीं रिजल्ट 2023 को बोर्ड अध्यक्ष द्वारा सुबह 10 बजे से आयोजित की जाने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया जाएगा।

औपचारिक ऐलान के बाद पश्चिम बंगाल माध्यमिक रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए के लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, wbresults.nic.in और wbbse.wb.gov.in पर दोपहर 12 बजे से उपलब्ध कराया जाएगा। कुछ दिन पहले राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने संकेत दिया कि बोर्ड की तरफ से रिजल्ट की घोषणा मई के दूसरे हफ्ते में कर दी जाएगी।

West Bengal BoardWest Bengal Board of Secondary Educationपश्चिम बंगाल बोर्डपश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड