मागे पोरोब प्रकृति से प्रेम करने की सीख देता है : कुल सचिव

महिला कॉलेज में पहली बार मागे पोरोब का किया गया आयोजन

चाईबासा: महिला कॉलेज में हो आदिवासी छात्राओं के द्वारा प्रथम मागे पोरोब मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने कॉलेज मैदान में सामूहिक आकर्षक मागे नृत्य किया। इसमें टाटा कॉलेज के आमंत्रित छात्र समूह ने सनातन पिंगुवा और मंजीत हांसदा की अगुवाई में पारंपरिक नगाड़े व मांदल की थाप पर समारोह में संगत किया।

कोल्हान विवि के कुलसचिव मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ.जयंत शेखर, महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ.प्रीति बाला सिन्हा, डीन डॉ. लोकनाथ सिंह,डॉ.अंजुबाला खाखा, डॉ.ललिता सुंडी,डॉ. सुचिता बाड़ा, डॉ.ओनिमा मानकी, डॉ.अंजना डॉ.प्रशा़त खरे, डॉ. पप्पू यादव, डॉ. अरुणा कुमारी, डॉ.शीला सामड,प्रीति देवगम,कविता कुमारी,पुष्पा कुमारी,सिंह,सुरेश सिंह, प्रोफेसर चंद्रमोहन हेम्ब्रम, ऑल कोल्हान आदिवासी शिक्षक समिति (अकास) के सचिव कृष्णा देवगम,विमल किशोर बोयपाई, संजय कुमार जारिका,हो आदिवासी युवा महासभा के महासचिव गब्बर सिंह हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे।

प्रकृति से प्रेम करने की शिक्षा देता है मागे पर्व

मौके पर कुलसचिव डॉ जयंत शेखर ने अपने संबोधन में कहा कि मागे पोरोब अनेकता में एकता को दर्शाता है। इसमें महिला व पुरुष में भेदभाव नहीं कर सामूहिकता का संदेश देता है। मागे पोरोब प्रकृति से प्रेम करने की सीख देता है। चूंकि इस पर्व को मनाते की प्रक्रिया पूरी तरह प्राकृतिक है। लिहाजा,सभी लोगों को आदिवासी रीति-रिवाज जीने का प्रयास करना चाहिए। आदिवासी प्रकृति की चीजों से रहने और जीने का संसाधन जुटाते हैं और उसकी रक्षा भी काफी सलीके से करते हैं। प्राचार्या डॉ.प्रीति बाला सिन्हा ने कहा कि मागे पोरोब हमारी जननी धरती माता को धन्यवाद देने का त्योहार है। डॉ, ललिता सुंडी ने मागे पोरोब की पंरपरा व महत्व तथा आठ दिनों तक मनाने की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ.ओनिमा मानकी के निर्देशन पर प्रथम सेमेस्टर बीएड की छात्राओं द्वारा मागे पोरोब मनाने की अनुष्ठान पर आधारित लघु नाटक प्रस्तुत किया। वहीं कॉलेज छात्राओं ने आपे हातु दो बाबू बुरु दिसुम गाने पर आकर्षक नृत्य पेश किया। जबकि हो लोक गायक सह शिक्षक संजय कुमार जारिका और विद्यासागर लागुरी ने कर्णप्रिय हो गीत सुनाया।
अतिथियों ने रोपा साल पौधा

मौके पर विशेष आमंत्रित ऑल कोल्हान आदिवासी शिक्षक समिति(अकास) के शिक्षकों कृष्णा देवगम,विमल किशोर बोयपाई,दामु सुंडी,जगदीश सावैयां व मंगल सिंह मुंडा ने पारंपरिक शैक्षणिक सामग्रियों के समारोह में शिरकत किया। समारोह की शुरुआत साल के पौधे रोपण के साथ हुआ। महिला कॉलेज में प्रथम मागे पोरोब मिलन समारोह आयोजन पर शहर प्रसिद्ध उद्योग घराना एसआर रुंगटा ग्रुप और स्थानीय विधायक दीपक बिरुवा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें —  जिला स्तरीय स्टेरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक में मध्याह्नन भोजन योजना की हुई समीक्षा