महिला तृणमूल कांग्रेस करेगी 45 दिन में कुल 10 हजार बैठकें : चंद्रिमा

महिला तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को तृणमूल भवन में विशेष बैठक की

कोलकाता, सूत्रकार : महिला वोट बैंक पर टीएमसी की नजर है। जैसे-जैसे आम चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सभी राजनीतिक पार्टियां पूरी तरह से अपने को तैयार कर रही है। वहीं, तृणमूल खेमा लोकसभा चुनाव पर पैनी नजर रखकर आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में महिला तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को तृणमूल भवन में विशेष बैठक की।

बंगाल में महिला वोट बैंक के एक बड़े हिस्से पर तृणमूल की मजबूत पकड़ है। राज्य की मंत्री और महिला तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य उस कब्जे को बरकरार रखने के लिए तत्पर है। यह कार्यक्रम डेढ़ माह तक चलेगा। इसकी शुरुआत 22 दिसंबर से शुरू होकर 6 फरवरी तक जारी रहेगा। इन 45 दिनों में पार्टी की महिला संगठन को जिले में और अधिक सक्रिय किया जायेगा।

महिला तृणमूल कांग्रेस महिलाओं को संबोधित करेगी। महिला तृणमूल कांग्रेस डेढ़ महीने तक जिले में कुल 10 हजार बैठकें करेगी। वहीं, ‘चलो पलटाई’ का आह्वान करते हुए महिलाओं का जुलूस ब्लॉक से ब्लॉक तक जारी रहेगा। इस कार्यक्रम में महिलाएं चेहरे पर काला कपड़ा बांधेंगी। गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी सत्ता विरोधी पार्टियां महिला वोट बैंक पर खास ध्यान दे रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व महिलाओं के लिए लोकसभा में 33 फीसदी सीटें आरक्षित करना चाहता है।

ऐसे में भाजपा शिविर बंगाल की 14 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारना चाहती हैं। सूत्रों से यह भी पता चला है कि महिला मोर्चा की बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों से कई दौर की बातचीत हो चुकी है। यह भी पता चला है कि जिले में अधिक से अधिक कार्यक्रम करने की बात कही गयी है। सत्तारूढ़ खेमा यह सुनिश्चित करने के लिए भी बेताब है कि भाजपा या कोई अन्य पार्टी तृणमूल के महिला वोट बैंक पर कब्जा न कर ले। इस बार चंद्रिमा महिलाओं के लिए राज्य सरकार की विभिन्न सार्वजनिक परियोजनाओं के साथ पूरे बंगाल की महिलाओं के दिलों तक पहुंचना चाहती हैं।

Mahila Trinamool CongressSpecial meeting at Trinamool Bhawanwomen vote bankतृणमूल भवन में विशेष बैठकमहिला तृणमूल कांग्रेसमहिला वोट बैंक