इंडिया की जगह ‘भारत’ के इस्तेमाल पर ममता बनर्जी बोलीं,

'इसमें नया क्या है?’

कोलकाता: राष्ट्रपति भवन में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज का निमंत्रण प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया (भारत के राष्ट्रपति) के नाम से भेजे जाने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया आई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर देश का नाम बदलने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ नाम तो दुनिया जानती है, अचानक ऐसा क्या हुआ कि उन्हें (केंद्र सरकार) देश का नाम बदलना पड़ा? इससे पहले कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी बीजेपी नीत केंद्र की मोदी सरकार पर देश का नाम बदलने का आरोप लगाया है।

क्या कहा ममता बनर्जी ने?

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि आज उन्होंने (केंद्र सरकार) इंडिया का नाम बदल दिया। जी-20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज के निमंत्रण कार्ड में ‘भारत’ लिखा हुआ है। अंग्रेजी में हम कहते हैं इंडिया और इंडियन कॉन्टिट्यूशन और हिंदी में हम कहते हैं भारत का संविधान। हम सब ‘भारत’ कहते हैं, इसमें नया क्या है? लेकिन भारत नाम तो दुनिया जानती है। अचानक ऐसा क्या हुआ कि उन्हें देश का नाम बदलना पड़ा?

bharatbjplindiakolkatamamata banerjeeTMC