ममता की हालत स्थिर

 पीएम सहित कई लोगों ने की स्वस्थ होने की कामना

कोलकाता, सूत्रकार : सीएम ममता बनर्जी गुरुवार की शाम चोटिल हो गई थीं। टीएमसी ने अपने X हैंडल पर इसकी जानकारी दी थी। टीएमसी ने लिखा कि हमारी चेयरपर्सन को गंभीर चोट आई हैं। अब उनकी स्वास्थ्य संबंधी स्थिति ‘स्थिर’ है। राज्य प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वहीं, दूसरी ओर पीएम सहित कई लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। तीसरी ओर डॉक्टरों ने बताया था कि उनको पीछे से धक्का मारा  गया । चौथी ओर सूत्रों से पता चला है कि पुलिस सीएम से घटना के बारे में पूछताछ की है। पांचवी ओर उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। उनके भतीजे सह सांसद अभिषेक बनर्जी ने इसकी जानकारी दी। खबर है कि सीएम ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर पीएम और राहुल सहित सभी को धन्यवाद दिया।

जल्द स्वस्थ होने की कामना

पीएम मोदी ने सीएम ममता को चोट लगने की जानकारी के बाद उनके लिए प्रार्थना की है। पीएम मोदी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए X पर पोस्ट लिखी है। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इसके साथ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी सीएम ममता को चोट लगने को लेकर हैरानी जताई है। साथ ही उनके जल्दी ठीक होने की कामना की है। आज सुबह से ही सीएम के घर पर उनके नेताओं सहित कई लोगों का तांता लगा रहा है।

सीपी भी कालीघाट पहुंचे

सुबह में कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल और डीसी साउथ प्रियव्रत रॉय भी सीएम आवास कालीघाट गये थे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सीएम से पुलिस ने घटना को  लेकर पूछताछ की है। हालांकि इसके बारे में विशेष जानकारी नहीं दी गयी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ममता बनर्जी को रात में अच्छी नींद आई है। सांसद अभिषेक बनर्जी ने बताया कि मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य स्थिर है। उन्हें रात में अच्छी नींद आई और वरिष्ठ चिकित्सकों ने इस दौरान उनकी स्थिति पर नजर रखी है। उनके स्वास्थ्य की सुबह दोबारा जांच की गई है। एसएसकेएम अस्पताल के निदेशक मणिमोय बंद्योपाध्याय ने कहा कि उनके सिर पर चोट लगी थी और उनके माथे एवं नाक पर गहरी चोट थी, जिससे काफी खून बह रहा था। उनके माथे पर तीन टांके लगाए गए और उनकी नाक पर एक टांका लगाया गया तथा आवश्यकतानुसार पट्टी की गई। ईसीजी, इकोकार्डियोग्राम, सीटी-स्कैन और डॉपलर जैसी जांचें की गईं।

बढ़ाई गई सुरक्षा

मुख्यमंत्री के आवास और उसके आस-पास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। तृणमूल सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के गिरने के संबंध में फिलहाल कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है। मुख्यमंत्री आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस यह पता लगा रही है कि सुरक्षा में कोई चूक हुई है या नहीं। बनर्जी को ‘जेड प्लस श्रेणी’ की सुरक्षा मिली हुई है और अधिकारियों का एक विशेष दल उनकी सुरक्षा और यहां तक कि उनके आवास की निगरानी करता है।

 

CM Mamata BanerjeeMamta condition is stableममता की हालत स्थिरसीएम ममता बनर्जी