अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ममता ने महिलाओं को दी शुभकामनाएं

1913 में 8 मार्च को महिला दिवस के रूप में नामित

कोलकाताः अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने महिलाओं को शुभकामनाएं दी है। बुधवार को सीएम ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया के जरिए सभी का अभिवादन किया और लिखा कि महिला अधिकार हमारी प्रतिबद्धता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं। एक स्त्री के मुख पर लिखा होता है कि मैं स्त्री हूं-मैं रूप हूं, मैं विश्व हूं- मां अम्मा मां, मैं लक्ष्मी हूं, मैं जननी हूं, मैं सरस्वती हूं, मैं हूं मातृ शक्ति, मैं आशा हूं, मैं पुत्री हूं, मैं शांतिस्वरूपिणी हूं आदि।

राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। सीएम ममता बनर्जी ने कन्याश्री और रूपश्री के बाद लक्ष्मी भंडार जैसे परियोजनाओं की शुरुआत की।

इसे भी पढे़ंः इस राज्य की पहली महिला विधायक बनी मंत्री

उल्लेखनीय है कि 1908 में, सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने महिला श्रमिकों के उचित सम्मान की मांग को लेकर हड़ताल का आह्वान किया था। उसके बाद 28 फरवरी 1909 को पहली बार अमेरिका में महिला दिवस मनाया गया। इसी दिन रूस में महिला दिवस भी मनाया जाता है।

मार्च 1910 में डेनमार्क, ऑस्ट्रिया और जर्मनी सहित कई देशों में महिला दिवस मनाया गया। साल 1911 में, महिलाओं के अधिकारों और बकाया की मांग के लिए जर्मनी में एक आंदोलन हुआ।

17 देशों की 100 महिलाओं के साथ सम्मेलन आयोजित किया गया था। फिर साल 1913 में 8 मार्च को महिला दिवस के रूप में नामित किया गया। फिर संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मान्यता दिया।

#cm mamta banerjeeInternational Women's DayLETEST NEWS BENGALMamta wishes women on International Women's Day