Manipur Violence Update : मणिपुर में एक बार फिर हिंसा, 9 लोगों की मौत, 10 घायल

 

मणिपुर में एक बार फिर से हिंसा भड़क उठी है। पूर्व इंफाल और कांगपोकपी जिले के बीच स्थित सीमा पर मौजूद अजिगंज गांव में मंगलवार रात 10 से 10:30 बजे के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि इस हिंसा में 9 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 10 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार हथियारबंद हमलावरों का एक समूह गांव में पहुंचा जिसके बाद हिंसा शुरू हुई। बती दें कि इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी है। मणिपुर में हुई इस हिंसा के कारण बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हो गये।­­

उल्लेखनीय है कि हथियारबंध हमलावरों से निपटने के लिए जब सुरक्षाबलों की टीम इलाके में पहुंची जिसके बाद जोरदार मुठभेड़ शुरु हो गई। इसे लेकर पूर्व इंफाल के पुलिस सुपरिटेंडेंट के शिवकांता सिंह ने कहा कि गांव में रात 10 से 10:30 बजे के बीच गोलीबारी की जानकारी मिली थी। घटना में 9 लोगों की मौत हुई है और 10 लोग घायल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि घायल हुए सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसमें से एक व्यक्ति ऐसा भी है जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि जिस जगह पर हिंसा रिपोर्ट की गई है, वहां की सुरक्षा की जिम्मेदारी असम राइफल्स के पास है। फिलहाल हिंसा वाले इलाके में हालात को काबू में कर लिया गया है।

गौरतलब है कि मणिपुर में हुई हिंसा में अब तक 115 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके कारण 40 हजार लोगों को विस्थापित होना पड़ा।

manipur violenceManipur Violence Update