मनोज कुमार को मिला शिक्षा सचिव का प्रभार, आदेश जारी

रांची : आईएएस मनोज कुमार को शिक्षा सचिव का अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वह पर्यटन सचिव हैं। इसका आदेश कार्मिक विभाग ने जारी कर दिया है। शिक्षा सचिव के पद पर पदस्‍थापित उमा शंकर सिंह लोकसभा चुनाव में ओडिशा के कटक लोकसभा संसदीय क्षेत्र का प्रेक्षक बनाया गया है। वे 5 मई, 2004 को चले गए हैं। कार्मिक विभाग के आदेश में कहा गया है कि उमा शंकर सिंह के सामान्‍य प्रेक्षक कार्य की अवधि के लिए मनोज कुमार अपने कार्यों के साथ शिक्षा सचिव के अतिरिक्‍त प्रभार में रहेंगे।

 

ये भी पढ़ें : इन जिलों में 1 से 3 घंटे में तूफान, बारिश और वज्रपात की संभावना