कांग्रेस छोड़ भाजपा में कई लोग हुए शामिल

Jamshedpur :  लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका मिला है। पार्टी के जामताड़ा जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा पाला बदलते हुए भाजपा में शामिल हो गए हैं। जमशेदपुर सर्किट हाउस में बाबूलाल मरांडी ने इन्‍हें सदस्‍यता दिलाई। पार्टी छोड़ने से पहले इन्‍होंने जामताड़ा विधायक डॉ. इरफान अंसारी पर आरोपों की झड़ी लगा दी। प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष ने इसे ट्वीट भी किया है। आपको बता दे कि आज जमशेदपुर के परिसदन में जामताड़ा जिला के कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्र, जिला उपाध्यक्ष मुस्तफा अंसारी, जिला महासचिव विमल कुमार भैया, महिला जिला अध्यक्ष बेबी पासवान, प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित कई लोगों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के समक्ष भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया। इससे पहले अभी 26 फरवरी को राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री मधु कोड़ा की पत्‍नी व पश्चिम सिंहभूम जिले की सांसद गीता कोड़ा ने पार्टी से इस्‍तीफा दिया था। उन्‍होंने पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए सिंहभूम से टिकट दिया है।

 

Also Read : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आईजी अभियान करेंगे समीक्षा बैठक

B J PBJP State President Babulal MarandiJamshedpurJamtara CongressLok Sabha Elections