क्रिसमस पर METRO ने बनाया रिकार्ड

5 लाख 21 हजार 980 यात्रियों ने मेट्रो में किया सफर

कोलकाता, सूत्रकार : राज्य में सोमवार की रात बंगाल में क्रिसमस का जश्न मना। सड़कें सफेद और लाल टोपियों से ढकी हुई थीं। उत्सव के दौरान भीड़ को सुविधाजनक बनाने के लिए कोलकाता में आधी रात तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध थी। मेट्रो सेवा रात 11:00 बजे तक चली। इस बार मेट्रो ने एक नया रिकॉर्ड बनाया। क्रिसमस पर मेट्रो में 5 लाख 21 हजार 980 यात्रियों ने सफर किया।

मेट्रो सूत्रों के मुताबिक क्रिसमस पर कोलकाता मेट्रो की ब्लू लाइन पर 4 लाख 96 हजार 762 यात्रियों ने यात्रा कीं। पिछले साल की तुलना में यह आंकड़ा 24 हजार 200 से ज्यादा है।

केवल दमदम से 52 हजार 751 यात्री मेट्रो में सवार हुए। वहीं, एस्प्लेनेड और रवीन्द्र सदन से क्रमश: 42 हजार 287 और 33 हजार 112 यात्री सवार हुए। मेट्रो सूत्रों के मुताबिक, क्रिसमस 2022 पर इन दोनों स्टेशनों पर क्रमश: 41 हजार 927 और 31 हजार 900 यात्रियों ने यात्रा की थी।

इस बार पार्क स्ट्रीट से 37 हजार 58 यात्री कोलकाता मेट्रो में सवार हुए। हालांकि यह पिछली बार से दोगुना है। पिछले साल यह संख्या 18 हजार 990 यात्री थे। इस बीच, क्रिसमस के दिन यात्रियों की सुविधा के लिए पार्क स्ट्रीट, मैदान, एस्प्लेनेड और रवीन्द्र सदन स्टेशनों पर फिर से अतिरिक्त बुकिंग काउंटर खोले गए थे। पीक आवर्स के दौरान मेट्रो हर 8 मिनट पर चली थी।

Christmas celebration in BengalMETRO made a record on Christmasकोलकाता में आधी रातक्रिसमस पर मेट्रो ने बनाया रिकार्डबंगाल में क्रिसमस का जश्न