वंदे भारत ट्रेन पर बदमाशों ने फेंके पत्थर, खिड़कियां हुई चकनाचूर

मुन्नू पासवान और उनके दो बेटों अजय पासवान और विजय पासवान ने वंदे भारत पर पत्थरबाजी की थी।

लखनऊ। वंदे भारत ट्रेन पर एक बार फिर पथराव का मामला सामने आया है। अयोध्या में पुलिस ने पिता और उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया है। अब तक कुल 3 लोग गिरफ्तार किया गया हैं। वहीं पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है। दरअसल 9 जुलाई को इसी वंदे भारत ट्रेन से इन गिरफ्तार लोगों की रेलवे ट्रैक पर घूम रही बकरियों की कटकर मौत हो गई थी। जिसके बाद ये बाप-बाटे आक्रोशित हो उठे और वंदे भारत पर पत्थराव करने लगे। जिसमें ट्रेन का शिशा बुरी तरह टुट गया है। बता दें कि थाना रौनाही के सोहावल के पास पत्थरबाजी हुई थी।

वहीं पुलिस के मुताबिक,मुन्नू पासवान और उनके दो बेटों अजय पासवान और विजय पासवान ने वंदे भारत पर पत्थरबाजी की थी। मंगलवार सुबह जैसे ही वंदे भारत ट्रेन अयोध्या धाम से अपने गंतव्य के लिए लखनऊ रूट पर रवाना हुई, उसी दौरान अयोध्या कैंट स्टेशन और सोहावल के बीच में कुछ अराजक तत्वों ने वंदे भारत पर पथराव कर दिया। पथराव की घटना में वंदे भारत एक्सप्रेस की कई खिड़कियों को क्षति पहुंची जिसके बाद आरपीएफ और लोकल पुलिस सक्रिय हो गई और उन अराजक तत्वों की तलाश में लग गई।

आरपीएफ और पुलिस की संयुक्त खोजबीन के बाद यह पता चला कि बीती 9 जुलाई को पथराव वाली जगह पर ही रेलवे ट्रैक पर कुछ बकरियां घास चर रही थी। उसी दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस के गुजरने के कारण उनकी चपेट में आ गई थी और उनकी मौत हो गई थी। पुलिस और आरपीएफ ने बकरी के मालिक से सख्ती से पूछताछ की, जिसमें यह पता चला कि बीती 9 जुलाई को इनकी बकरियों की मौत हो गई थी। इस घटना से क्षुब्ध हो कर पिता और दो बेटों ने मिलकर आज सुबह वंदे भारत पर पथराव कर दिया। पुलिस ने इन्हें अपनी हिरासत में ले लिया है।

rpfuttar pradeshuttarpradesh policeVande Bharat Express