एसोसिएशन और खेल विभाग के बीच समन्वय स्थापित कराने का विधायक ने दिया भरोसा

अक्टूबर माह में खेल महोत्सव और जिले के स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन

चाईबासा :  वेस्ट सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट ओलंपिक एसोसिएशन की बैठक सनसाइन रेस्टोरेंट में  हुई। जिसमें जिला खेल विभाग द्वारा जिला के विभिन्न खेल संघ के प्रति उदासीन रवैया का विरोध जताया गया। इस बैठक में विधायक दीपक बिरुवा भी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और एसोसिएशन की समस्यायों को सुना। नीतिन प्रकाश ने कहा कि सरकार द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता की जानकारी जिला खेल विभाग द्वारा स्थानीय स्पोर्ट्स कमिटियों को नहीं दी जाती और न सहभागी बनाया जाता है।

खेल विभाग और खेल संघों के बीच स्थापित होगा समन्वय

इस बाबत विधायक दीपक बिरुवा ने कहा जल्द ही जिला खेल विभाग और जिला के सभी खेल संघ जिससे आर्चरी, फुटबॉल ,एथलेटिक्स ,चेस , बॉक्सिंग ,कबड्डी आदि जिला संघ के साथ बैठक आहूत कर समन्वय स्थापित करने की पहल की जाएगी।
बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विधायक से चाईबासा में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स निर्माण हेतु पहल करने का अनुरोध किया। जहां खिलाड़ियों के लिए सभी स्पर्धा के खिलाड़ियों के लिए अभ्यास की पर्याप्त व्यवस्था हो। इस बाबत  विधायक दीपक बिरुवा ने जल्द ही स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के लिए जगह उपलब्ध कराने तथा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स निर्माण का प्रस्ताव सरकार को भेजने की बात कही।

बैठक में लिए गए अहम निर्णय
1.चाईबासा में अक्टूबर माह में खेल महोत्सव का आयोजन
2. जिला के स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
4. खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना।
3.वेस्ट सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट ओलंपिक एसोसिएशन का कार्यालय हेतु प्रस्ताव
4.सभी खेल संघों के अध्यक्ष सचिव खेल विभाग से खेल आयोजन को लेकर संपर्क में रहेंगे

बैठक में वेस्ट सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट ओलंपिक एसोसिएशन अध्यक्ष नीतिन प्रकाश, उपाध्यक्ष नीरज संदवार, उपाध्यक्ष एन नागेश्वर, सचिव अजय कुमार नायक, कोषाध्यक्ष दीपक पासवान, संयुक्त सचिव पंकज चिरानिया, अनुराग शर्मा ,सुशील सिंकू, वीर सिंह मुंडा, (हॉकी ) अर्जुन बाजरा,(फुटबॉल)ओमकार महतो,( एथलेटिक्स), मुकेश मोदी,पिंटू अग्रवाल(कार्यकारी सदस्य ओलंपिक एसोसिएशन), वीर सिंह मुंडा (हॉकी) बसंत खंडेलवाल सचिव (चेस) , शिव शंकर बॉय पाई (बास्केटबॉल )गंगाधर नाग (तीरंदाजी) अर्पिता (कबड्डी )विशाल प्रधान (बास्केटबॉल )मनोहर कुमार (वॉलीबॉल) नरेश हेससा( रग्बी )पंकज कुमार सिंह (कराटे) सुमित विश्वकर्मा (योगा) गुलांची (साइकलिंग अर्जुन महाकुड़(एथलेटिक्स )समेत विभिन्न खेल संघ के प्रतिनिधि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें …..  झारखण्ड केंद्रीय विश्विद्यालय में हुआ स्पोर्ट्स मीट का आगाज़